फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2025: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 नवंबर तक आवेदन का मौका

Wed, 19 Nov 2025 07:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Graduate 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्नातक स्तरीय एनटीपी भर्ती के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। भर्ती बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि को 20 नवंबर से बढ़ाकर 27 नवंबर कर दिया है। फीस, संशोधन और स्क्राइब पंजीकरण की तारीखें भी बदली गई हैं।
 
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Graduate 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती (CEN 06/2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर से बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर दी है। इसके साथ ही फीस भुगतान, संशोधन और स्क्राइब संबंधित विवरण जमा करने की अंतिम तिथियां भी बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (Non-Technical Popular Categories - NTPC) पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया 21 अक्तूबर 2025 को जारी मूल अधिसूचना के अनुसार ही जारी रहेगी, केवल समय-सारणी में बदलाव किया गया है।

 
कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि संशोधित तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 27 नवंबर 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2025 29 नवंबर 2025
संशोधन विंडो 23 नवंबर - 2 दिसंबर 2025 30 नवंबर - 9 दिसंबर 2025
स्क्राइब विवरण जमा करना 3 - 7 दिसंबर 2025 10 - 14 दिसंबर 2025
आयु सीमा गणना की तिथि 1 जनवरी 2026 1 जनवरी 2026 (अपरिवर्तित)
शैक्षणिक योग्यता की वैधता 20 नवंबर 2025 27 नवंबर 2025

 

RRB NTPC Graduate Vacancy: पदों की संख्या और पात्रता मानदंड

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 5,810 पदों पर नियुक्ति होगी। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर
  • स्टेशन मास्टर
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर
  • जूनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट
  • सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
इन पदों के लिए पे लेवल 4 से 6 निर्धारित है।

आयु सीमा:
  • न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक)
  • आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी
 

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य, OBC, EWS 500 रुपये
SC, ST, PWD, पूर्व सैनिक (ESM), महिला 250 रुपये
 
 

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:
  • सीबीटी-I
  • सीबीटी-II
  • कंप्यूटर आधारित एपटिट्यूड टेस्ट (निर्दिष्ट पदों के लिए)
  • टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां आवश्यक हो)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • RRB NTPC Graduate Level CEN 06/2025 आवेदन लिंक चुनें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें