फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP CBAT Result 2025: आरआरबी एएलपी सीबीएटी का रिजल्ट घोषित, कटऑफ भी जारी; DV के लिए देखें अपना नाम

Wed, 01 Oct 2025 11:28 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP 2025 Result Out: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के CBAT रिजल्ट और कटऑफ जोनवार जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP 2025 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के CBAT राउंड का रिजल्ट जोनवार जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम और चयनितों की रोल नंबर सूची चेक कर सकते हैं। साथ ही कटऑफ भी जारी की गई है।

विज्ञापन


आरआरबी एएलपी 2025 तक पहुंचने के लिए लॉगिन विवरण में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि शामिल है। आरआरबी एएलपी 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के नाम, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, सीईएन संख्या और टी-स्कोर से संबंधित विवरण शामिल हैं।

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा

 मेरिट के आधार पर रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब उन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन उसी स्थान पर होगा, जो ई-कॉल लेटर में दिखाया गया है।

ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल, SMS या के माध्यम से लिंक भेजा जाएगा, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण की तिथि, समय और स्थान का पूरा विवरण होगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

दस्तावेज सत्यापन के अगले दिन, उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के अधिकार क्षेत्र में स्थित नामित रेलवे अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। इसमें रेलवे भर्ती बोर्ड से रेलवे अस्पताल तक की यात्रा का समय भी शामिल है। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए 3 से 4 दिन तक ठहरना पड़ सकता है।

RRB ALP CBAT Cutoff 2025: आरआरबी एएलपी कटऑफ

आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एएलपी पद के लिए कटऑफ अंक इस प्रकार हैं:
श्रेणी (Category) कट-ऑफ (Cut-off)
सामान्य (UR / General) 78.00461
अनुसूचित जाति (SC) 73.11170
अनुसूचित जनजाति (ST) 39.57220
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 74.16170
ईडब्ल्यूएस (EWS) 66.81312
विशेष जातीय/सामाजिक (XSM) -

RRB ALP CBAT Cutoff 2025: आरआरबी एएलपी कटऑफ

आरआरबी अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एएलपी पद के लिए कटऑफ अंक इस प्रकार हैं:
श्रेणी (Category) कटऑफ (Cut-off)
जनरल (General) 80.11
एससी (SC) 74.65
एसटी (ST) 70.35
ओबीसी (OBC) 77.59
ईडब्ल्यूएस (EWS) 68.55
एक्सएसएम (XSM) 55.31
विज्ञापन

धोखाधड़ी से रहें सतर्क

उम्मीदवारों को चेतावनी दी जाती है कि किसी भी दलाल या अवैध एजेंट से सावधान रहें, जो नौकरी में चयन का झूठा वादा करके गुमराह कर सकते हैं।  

RRB ALP CBAT 2025 Result: ऐसे डाउनलोड कैसे करें

उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर RRB ALP CBAT 2025 परिणाम PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
  • RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब CEN 01/2024 (ALP) लिंक पर क्लिक करें।
  • एएलपी पद के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, RRB ALP CBAT 2025 परिणाम PDF स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें