RRB ALP Result 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज यानी 26 फरवरी, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 1 के लिए असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टेज 2 परीक्षा के लिए कुल 25,271 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चुना गया है। रिजल्ट आरआरबी मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट rrbmumbai.gov.in. पर उपलब्ध है।
आरआरबी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "सीईएन संख्या 01/2024 के तहत एएलपी के पदों के लिए आरआरबी द्वारा 25.11.2024 से 29.11.2024 तक की अवधि के दौरान आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट- I) में प्रदर्शन के आधार पर, बढ़ते क्रम (योग्यता के क्रम में नहीं) में व्यवस्थित निम्नलिखित रोल नंबर (15 अंक) वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा (सीबीटी -2) में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।"