फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP Vacancy 2026: आरआरबी सहायक लोको पायलट के 11127 पदों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास करें आवेदन

Fri, 15 May 2026 11:48 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी संबंधित योग्यता के साथ आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
RRB - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 है। इसके बाद 17 जून से 26 जून 2026 तक अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार (Correction Window) करने का अवसर मिलेगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

कैसे होगा चयन?

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) आयोजित की जाएगी, इसके बाद CBT-2 परीक्षा होगी। इन दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन (DV) किया जाएगा और अंत में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण (ME) होगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण

श्रेणी रिक्तियां
अनारक्षित (UR) 4860
अनुसूचित जाति (SC) 1746
अनुसूचित जनजाति (ST) 919
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 2598
ईडब्ल्यूएस (EWS) 1004
कुल (Total) 11127
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “RRB ALP Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि नया रजिस्ट्रेशन है तो New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद Final Submit करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें