आप भारतीय रेलवे में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और अन्य तकनीकी पदों पर 26,000 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं और इसके लिए रेलवे रिक्रुट्मेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आवेदन के लिए अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। भारतीय रेलवे से जुड़ना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं-12वीं और आईटीआई पास
आयु सीमा: 18 साल से ऊपर और 28 से कम उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मापदंडों के अनुसार इसमें भी कुछ छूट दी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट: indianrailways.gov.in
वेतनमान: प्रारंभिक वेतन 19, 900 रुपए (सातवें सीपीसी पे मेट्रिक्स का दूसरा लेवल) रहेगा। इसके अलावा भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।