फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP CBT 2 Exam: छह मई को होने वाली एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 03 May 2025 03:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP CBT 2 Exam 2025: आरआरबी ने 6 मई को होने वाली एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP CBT 2 Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) सीबीटी-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 6 मई 2025 को आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आरआरबी एएलपी CBT-2 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
परीक्षा 6 मई 2025 को आयोजित की जाएगी, प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में। इस वर्ष बोर्ड ने 18,799 एएलपी रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और सीबीएटी के माध्यम से किया जाएगा। 

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

  • सीबीटी 1 (Computer Based Test 1): यह शुरुआती परीक्षा होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, और तर्कशक्ति के प्रश्न होते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवार की बुनियादी योग्यता का मूल्यांकन करती है।
  • सीबीटी 2 (Computer Based Test 2): तकनीकी और विशेषज्ञता आधारित परीक्षा होती है, जिसमें लोको पायलट से जुड़ी तकनीकी जानकारी और कौशल का परीक्षण किया जाता है।
  • सीबीएटी (Computer Based Aptitude Test): यह परीक्षा सीबीटी 1 और 2 पास करने के बाद होती है। इसमें उम्मीदवार की मानसिक और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है, जैसे निर्णय क्षमता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको इन चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले भर्ती बोर्ड (RRB) क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "RRB ALP CBT 2 एडमिट कार्ड 2025" संबंधित लिंक ढूंढें।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें, जो आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रदान किए गए थे।
  • विवरण दर्ज करने के बाद "सबमिट" या "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें