फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी: सहायक लोको पायलट सीबीटी-I का प्रवेश पत्र जारी, कहां से करें डाउनलोड? तीन से पांच नवंबर तक परीक्षा

Sat, 31 Oct 2026 11:35 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर को आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN 01/2026 के तहत आयोजित होने जा रही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती की प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

असिस्टेंट लोको पायलट की सीबीटी-1 परीक्षा कब होगी?

एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 3, 4 और 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,127 पदों को भरा जाना है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

RRB ALP Admit Card 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
विज्ञापन संख्या CEN 01/2026
कुल रिक्तियां 11,127
परीक्षा का नाम CBT-1
एडमिट कार्ड जारी
परीक्षा की तिथियां 3, 4 और 5 नवंबर 2026
परीक्षा शहर सूचना पर्ची 24 अक्तूबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट

 

RRB ALP Hall Ticket 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले उस क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, जहां से आपने आवेदन किया था।
  2. होमपेज पर RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026 या E-Call Letter लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें।
  7. हॉल टिकट डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

पासवर्ड भूल गए हैं तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को अपना पासवर्ड याद नहीं है, तो वह लॉगिन पेज पर उपलब्ध Forgot Password विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से पहले ही लॉगिन संबंधी समस्या दूर कर लें, ताकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी न हो।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण जरूर जांचने चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर
  • जन्मतिथि और श्रेणी
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम और पद - Assistant Loco Pilot, CEN 01/2026
  • परीक्षा की तिथि और शिफ्ट का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी से संपर्क करना चाहिए।  परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर सूचना पर्ची 24 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसके छह दिन बाद एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें