न्यूनतम योग्यता अंक
पात्रता के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत यूआर और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 40%, ओबीसी, एससी के लिए 30% और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 25% है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में संगठन में सहायक लोको पायलट के 18,799 पदों को भरा जाएगा।
चयन प्रक्रिया में पांच चरण हैं: CBT 1, CBT 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME)। CBT 1 और 2 दोनों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि कोई उत्तर गलत है, तो प्रश्न के लिए आवंटित कुल अंकों में से एक तिहाई अंक काट लिए जाएँगे। CBAT में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 26, 27, 28 और 29 नवंबर को निर्धारित है, वे क्रमशः 22, 23, 24 और 25 नवंबर को अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।