किन जानकारियों में किया जा सकता है बदलाव?
उम्मीदवार अपने ‘Create An Account’ सेक्शन में दी गई जानकारियां जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details) में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
RRB ALP 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया
एएलपी पद के लिए चयन चार चरणों में होगा। प्रथम चरण में CBT-1 परीक्षा होगी, जिसमें 60 मिनट में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे और 1/3 नकारात्मक अंकन होगा। इसके बाद CBT-2 परीक्षा होगी, जिसमें 2 घंटे 30 मिनट में 175 प्रश्न हल करने होंगे, इसमें भी 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी। CBT-2 में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना होगा, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अंत में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होंगे।
- प्रथम चरण सी.बी.टी. (CBT-1)
- द्वितीय चरण सी.बी.टी. (CBT-2)
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT)
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- चिकित्सा परीक्षण (ME)
RRB ALP 2025: आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Modify Application’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- संशोधन शुल्क का भुगतान करें।
- आवश्यक बदलाव करें और फॉर्म को सबमिट करें।