फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Alp-Technicians Exam: 31 अगस्त तक होंगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 10 Aug 2018 03:37 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने 14 अगस्त, 2018 को आयोजित होने वाले RRB ALP and Technician के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट indiarail.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


9 अगस्त को लगभग 1,19,110 अभ्यर्थियों ने 160 शहरों में 416 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी, जबकि 1,11,332 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आपको बता दें कि ग्रुप सी के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरु हो गई थी।

इस परीक्षा में 74 फीसदी उम्मीदवार ने शामिल हुए। यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। रेल मंत्री पीयूष ने अपने ट्वीट में इस संख्या को अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया है। 10 अगस्त की परीक्षा के लिए रेलवे ने एडमिट कार्ड 6 जुलाई को जारी किया था।  
विज्ञापन

 

उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

स्टेप 1 - सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट indiarail.gov.in पर लॉगिन करें।
स्टेप 2 - उसके बाद RRB ALP & Technicians Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपनी जन्मतिथि के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4 - आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल।
विज्ञापन

मुख्य जानकारी

- आरआरबी ने परीक्षा की तारीख 9, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 29, 30 और 31 अगस्त रखी है।
- आरआरबी ने परीक्षा का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया है।
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा सेंटर में ही जाकर देनी होगी।
- उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आरआरबी फ्री ट्रेन चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें