फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता समेत ये दो भर्ती परीक्षाएं समय पर ही आयोजित करेगा RPSC

Mon, 01 Jul 2019 12:04 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा MBC और EWS आरक्षण के कारण कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। स्थगित होने वाली परीक्षाओं में लेक्चरर के 5 हजार पदों के साथ-साथ कई अन्य विभागों में कुल 5,333 पदों पर भर्ती शामिल हैं। हालांकि अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि आयोग द्वारा सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित नहीं की गईं हैं। साहयक अभियंता यानी AEN के 916 पदों के साथ कुल 997 पदों के लिए तय समय पर ही भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस साल होने वाली भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी किया था। इसमें 15 जुलाई 2019 से लेकर 7 नवंबर 2019 तक कुल 6330 पदों के लिए आयोजित होने वाली कुल 7 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित हुईं थीं। लेकिन RPSC द्वारा इन 7 में से 4 परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई। जबकि रिपोर्ट के अनुसार आयोग द्वारा सहायक अभियंता (AEN) मुख्य परीक्षा 2018 समय पर ही आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन 19 से 23 अगस्त 2019 तक होगा।

कब आयेंगे सहायक अभियंता प्रारंभिक परीक्ष के परिणाम और कौन सी परीक्षाएं हुईं स्थगित

विज्ञापन

सहायक अभियंता की प्रारंभिक परीक्षा ली जा चुकी है। इसका परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। एमबीसी आरक्षण के कारण परिणाम रुका है। इसके बाद ही मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

वहीं, वाइस प्रिंसिपल / सुपरिटेंडेंट आईटीआई 2018 प्रतियोगी परीक्षा भी तय समय पर होगी। 45 पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा 4 से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आयोग का कहना है कि अगर एईएन में एमबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू भी होता है तब भी परीक्षा आयोजित करने के लिए पर्याप्त समय है। इसकी तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा।

ये परीक्षाएं स्थगित हुईं
  • स्कूल लेक्चरर के 5000 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा
  • संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर के 134 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा
  • एसीएफ के 169 पदों के लिए होने वाली परीक्षा
  • फिजियोथैरेपिस्ट के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें