पात्रता मानदंड (RPSC School Teacher Eligibility)
- शैक्षिक योग्यता: संबंधित विषयों के साथ यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। योग्यता के संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
- आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
भर्ती परीक्षा में दो पेपर होंगे: पेपर I और पेपर II। पेपर I 200 अंकों का होगा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी। पेपर II 300 अंकों का होगा, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। दोनों पेपर में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा यानी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
RPSC Teacher Recruitment Apply: ऐसे करें आवेदन
आरपीएससी स्कूल शिक्षक 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "एसएसओ 2024 आवेदन लिंक" पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।