चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो दो चरणों में आयोजित होगी। पहला पेपर सामान्य ज्ञान और शैक्षिक परिप्रेक्ष्य पर आधारित होगा, जिसकी अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी और यह 150 अंकों का होगा। वहीं, दूसरा पेपर संबंधित विषय से जुड़ा होगा, जिसकी अवधि 3 घंटे तय की गई है और यह 300 अंकों का होगा। दोनों पेपरों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब "School Lecturer (1st Grade Teacher) Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जानकारियां भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।