RPSC Teacher Recruitment: क्या है आवेदन की जरूरी तारीख?
राजस्थान ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 मई, 2022 तक सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हम इस खबर में आपको सभी जरूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
RPSC Teacher Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास शिक्षण में डिप्लोमा आदि की भी योग्यता मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 350 रुपये, ओबीसी वर्ग को 250 रुपये और वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवीरों को 150 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
RPSC Teacher Recruitment: 9 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्ती
राजस्थान शिक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 9 हजार से अधिक ग्रेड-2 शिक्षकों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पेपर -1 में 100 अंकों के 100 पश्न होंगे। वहीं, पेपर-2 में 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
RPSC Teacher Recruitment: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे शिक्षक भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और अपना पंजीयन करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।