फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC SSO Exam Date 2025: राजस्थान सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए तारीख घोषित, इस दिन होगा एग्जाम

Fri, 02 May 2025 04:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC SSO Exam Date 2025: आरपीएससी ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे अपनी परीक्षा की देख सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC SSO Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC SSO Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (SSO) परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 12 मई से 15 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 14 वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) पदों को भरना है। इनमें से 1 पद दस्तावेज प्रभाग, 1 पद भौतिकी प्रभाग, 2 पद जीव विज्ञान प्रभाग, 1 पद सीरोलॉजी प्रभाग, 1 पद विष विज्ञान प्रभाग, 1 पद नारकोटिक्स प्रभाग, 4 पद डीएनए प्रभाग, और 3 पद साइबर फोरेंसिक प्रभाग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, एसएसओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
     

परीक्षा दिवस के लिए जरूरी दिशा-निर्देश  

  • परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • अभ्यर्थी निर्धारित समय से पर्याप्त पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे, जिससे सुरक्षा जांच एवं पहचान प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
  • देरी से पहुंचने पर तलाशी की प्रक्रिया में समय लग सकता है, जिससे परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
  • परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने के समय अभ्यर्थी को अद्यतन मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
  • यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है, तो अभ्यर्थी को अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र (इनमें रंगीन और नवीनतम स्पष्ट फोटो होनी चाहिए) आदि।
  • अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम और स्पष्ट रंगीन फोटो चिपकाना अनिवार्य है।
  • यदि अभ्यर्थी के पास स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र नहीं होगा, तो परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें