RPSC School Lecturer Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। शेड्यूल में यह भी बताया गया है कि परीक्ष के प्रवेश पत्र को कब जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं और इस परीक्षा में शामिल होने को तैयार हैं, वे इस शेड्यूल को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
कब होगी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 21 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पहला 150 अंकों का और दूसरा 300 अंकों का।
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र को परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 6000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे चेक करें शेड्यूल?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के शेड्यूल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब शेड्यूल सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।