फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC School Lecturer Answer Key: राजस्थान लेक्चरर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 29 Jan 2024 06:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC School Lecturer Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान लेक्चरर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC School Lecturer Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने लेक्चरर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार आरपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन विषयों की उत्तर कुंजी जारी

आरपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा कृषि, उर्दू,जीव विज्ञान, वाणिज्य, रसायन विज्ञान, ड्राइंग, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, संगीत, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, पंजाबी, संस्कृत, समाजशास्त्र के लिए अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जारी किए गए हैं। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी जी.के की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

RPSC Answer Key ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।

  • उत्तर कुंजी चेक करें और एक प्रिंट लें।

  • अब अंक चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

  • अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें।

  • अंकों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें