RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 के अंतर्गत विशेषयोग्यजन वर्ग में अपात्र के विरुद्ध 13 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित कतिपय अभ्यर्थियों के विशेष योग्यजन वर्ग हेतु अपात्र पाए जाने/वर्ग संशोधन के कारण अभ्यर्थियों को पूर्णतः अस्थाई रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
इसी प्रकार परीक्षांतर्गत वर्ग संशोधन के कारण 12 अभ्यर्थियों को उनके मूल वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण जारी किए गए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के परिणामों के तहत असफल घोषित किए गया है।