कौन कर सकता है आवेदन?
डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन रह चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन की अंतिम तिथि तक सेना से रिटायर्ड होना जरूरी है। यदि कोई उम्मीदवार एनओसी (No Objection Certificate) के आधार पर आवेदन कर रहा है, तो उसे अंतिम तिथि से एक वर्ष के भीतर सेवाएं छोड़नी होंगी। आवेदन के दौरान एनओसी अपलोड करना अनिवार्य होगा। कैप्टन से नीचे की रैंक वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें:
आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का स्कोर कार्ड हुआ जारी, यहां से करें चेक; जानें आगे की प्रक्रिया
आवश्यक योग्यताएं
इसके अलावा, आवेदन करने वाले उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए। यह भर्ती सेना से रिटायर हुए कैप्टन रैंक के अधिकारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन फीस श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य (अनारक्षित), पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमीलेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमीलेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और सहरिया आदिम जाति के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।