RPSC Recruitment 2019: आरपीएससी में अनेक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आपको बता दें कि पशु चिकित्सालयों में खाली पदों पर पशु चिकित्सकों की भर्तियां होने वाली हैं। ये भर्तियां पशुपालन विभाग में 900 से ज्यादा पदों पर हो रही हैं। बता दें कि इस विभाग में बीते छह सालों से भर्ती नहीं हुई थी।
बता दें कि पशुपालन विभाग ने अभी जिस भर्ती का अभ्यर्थना भेजी है उसकी घोषणा भी 2 साल पहले बजट में की गई थी। लेकिन इस भर्ती से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। विभाग ने पहले यह जानकारी दी थी कि इस भर्ती को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा कराया जा सकता है। अभी भी यहां पशु चिकित्सकों के स्वीकृत 3060 में से 1096 पद खाली हैं।
राजस्थान बेरोजगार पशु चिकित्सक संघर्ष समिति के सदस्य डॉ. बालमुकुंद मीणा का कहना है कि पशु पालन विभाग ने भर्ती के लिए जो अभ्यर्थना भेजी है। उसके आधार पर आयोग को जल्द से जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी करनी चाहिए।
जब प्रदेश में नई सरकार बनी तो बेरोजगार उम्मीदवारों ने इस भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने की बात रखी थी। अब इन पदों का विवरण आमने आ गया है। नीचे पूरी जानकारी दी है...
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दे रहा है 60 हजार से ज्यादा सैलरी, उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी
जिला स्वीकृत पद खाली पद
अजमेर 120 51
अलवर 129 37
बांसवाडा 85 61
बाडमेर 112 62
बीकानेर 106 32
बूंदी 46 11
बारां 61 23
भीलवाड़ा 121 61
भरतपुर 91 16
चित्तौड़गढ़ 77 38
चूरू 83 23
डूंगरपुर 81 58
दौसा 72 16
धौलपुर 51 17
श्रीगंगानगर 80 23
हनुमानगढ़ 87 19
जयपुर 235 7
जोधपुर 147 61
जैसलमेर 53 28
जालौर 69 28
झालावाड़ 60 31
झुंझुनूं 152 16
करौली 57 15
कोटा 66 11
नागौर 160 63
पाली 103 60
प्रतापगढ़ 43 28
राजसमंद 64 45
स.माधोपुर 52 9
सिरोही 55 26
सीकर 141 23
टोंक 73 21
उदयपुर 128 76
कुल 3060 1096
ये भी पढ़ें- NITI Aayog Recruitment 2019: नीति आयोग में कई पद खाली, 2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी