फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Prelims: आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, दो फरवरी को होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 30 Jan 2025 10:34 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS Prelims Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC RAS Prelims Admit Card - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Prelims Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा (RPSC RAS Exam) के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 30 जनवरी को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरएएस के 346 और अधीनस्थ सेवाओं के 387 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

 

2 फरवरी को होगी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर होगा जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंक का होगा। पेपर का स्तर स्नातक डिग्री स्तर का होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।
 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया 

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा में वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। इसमें कुल रिक्तियों की संख्या के 15 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो अंतिम चयन प्रक्रिया का हिस्सा है।

अभ्यर्थियों के लिए दिशानिर्देश 

  • आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 
  • उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना आवश्यक है ताकि उम्मीदवारों की पहचान और सुरक्षा जांच समय पर पूरी हो सके।
  • एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसे परीक्षा हॉल में एक वैध फोटो आईडी के साथ ले जाना जरूरी है। 

RPSC RAS Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान कदमों का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Admit Card for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre.) Exam - 2024" लिंक पर क्लिक करें। 
  • नए पेज में अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करने के बाद, प्रवेश पत्र को देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें