RPSC RAS Pre Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस (प्री) 2024 परीक्षा (RPSC RAS Pre Exam) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 2 फरवरी 2025 को कुल 3,75,657 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। आयोग ने परिणाम के साथ-साथ परीक्षा के दिन ही आंसर-की भी जारी कर दी थी।
आरएएस प्री परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा।
21,539 उम्मीदवार हुए सफल
आयोग ने प्री परीक्षा में 21,539 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य माने गए हैं। कुछ उम्मीदवारों द्वारा 10 प्रतिशत या उससे अधिक यानी 15 से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प न अंकित करने के कारण 1680 अभ्यर्थियों को RAS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इसके अलावा, 2 उम्मीदवारों के परिणाम को न्यायिक कारणों के चलते सील्ड कवर में रखा गया है।
17 और 18 जून को प्रस्तावित है मुख्य परीक्षा
इस बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए कुल 733 पदों पर भर्ती जारी की गई थी, लेकिन 17 फरवरी को आयोग ने इन पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी। RPSC द्वारा घोषित परिणाम के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करनी होगी, जो 17 और 18 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी।