फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Prelims 2024: 16 जून को होगी राजस्थान सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड

Fri, 24 May 2024 06:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, उन्हें अब 16 जून को यह परीक्षा देनी होगी। यहां जानें एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Exam Postponed: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस बात की जानकारी एक प्रेस-नोट के माध्यम से दी है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को होनी थी, लेकिन ताजा घोषणा के अनुसार अब यह परीक्षा 16 जून को होगी।

विज्ञापन

इन परीक्षाओं की तिथियां भी बदलीं

दूसरी तरफ, RPSC द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख में बदलाव किए जाने के कारण निर्धारित नई तिथि (16 जून) को ही प्रस्तावित अन्य परीक्षा - खोज एवं उत्खनन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2023 (पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग) एवं संग्रहाध्यक्ष प्रतियोगी परीक्षा, 2023 (पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग) की तिथि में भी बदलाव किया है। आयोग के नोटिस के मुताबिक अब इस परीक्षा का आयोजन 19 जून को किया जाएगा।
विज्ञापन

RPSC RAS Prelims 2024: प्रवेश पत्र इस दिन होंगे जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि, आयोग ने अभी तक प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर पिछले वर्षों का पैटर्न देखें तो एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले, यानी 13 मई को जारी किया जा सकता है।

इस सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना RPSC की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in.) पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार SSO पोर्टल पर अपनी लॉग-इन आइडी व पासवर्ड से लॉग-इन करके अपना प्रवेश पत्र (RPSC RAS Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें