आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, राजस्थान राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी, जबकि राजस्थान की एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इन पदों के लिए सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 400 रुपये निर्धारित है।
कैसे होगा चयन?
RPSC जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) परीक्षा दो चरणों में होगी: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार। लिखित परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे: भारत का संविधान, सिविल एवं दंड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम एवं विधियों की व्याख्या, और भाषा (हिंदी और अंग्रेजी)। प्रत्येक पेपर के अंक 50, 50, 50 और 25+25 हैं।
प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी और उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित हैं (SC/ST को 5% छूट)। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्नों का होगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे। भाषा पेपर का स्तर वरिष्ठ माध्यमिक के समान होगा।