फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: सहायक प्रोफेसर-रसायन विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा के नतीजे जारी, इंटरव्यू के लिए 415 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Tue, 28 Jan 2025 11:05 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Assistant Professor Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर-रसायन विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC Assistant Professor Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan RPSC Assistant Professor Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर-रसायन विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा-2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परिणामों के अनुसार, कुल 415 उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए अनंतिम रूप से चुना गया है। परिणामों के साथ, आयोग ने श्रेणीवार कट ऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा (कॉलेज शाखा) नियम, 1986 के तहत सहायक आचार्य-रसायन विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा -2023 के प्रश्न पत्र- I और II की परीक्षा 22.05.2024 को आयोजित की थी और प्रश्न पत्र- III की परीक्षा 07.01.2024 को आयोजित की गई थी।"

विज्ञापन

साक्षात्कार में कौन हो सकते हैं शामिल?

साक्षात्कार के लिए केवल उन अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा जो आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तारीख के बारे में नियत समय पर सूचित किया जाएगा।

इस बीच, 13 अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प न भरने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।


आगे का प्रोसेस

साक्षात्कार के लिए प्रावधिक रूप से अर्ह घोषित किए गए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से (दो प्रतियों में) भरकर समस्त शैक्षिक/पूर्व शैक्षिक, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित परिणाम प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर आरपीएससी कार्यालय को भेजना होगा।
विज्ञापन

परिणाम कैसे करें चेक

आरपीएससी सहायक प्रोफेसर-रसायन विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा परिणाम देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "समाचार और घटना" अनुभाग पर क्लिक करें।
  • "सहायक प्रोफेसर-रसायन विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा-2023 परिणाम" शीर्षक वाले लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें।
  • अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर जांचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें