राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट सांख्यिकीय अधिकारी (योजना) 2018 (टीएसपी) के पदों के लिए मुख्य सूची, रिजर्व सूची या कट ऑफ अंक जारी किए हैं। बता दें कि ये सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट सांख्यिकीय अधिकारी पोस्ट आरपीएससी के लिए काउंसलिंग में उपस्थित हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये मुख्य सूची फरवरी 2020 में आयोजित काउंसलिंग के आधार पर आयोग द्वारा जारी की गई है। आयोग ने इससे पहले 03 जनवरी 2020 को पात्रता जांच के लिए उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी की थी। चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए फरवरी 2020 को बुलाया गया था। अब आयोग ने असिस्टेंट सांख्यिकीय अधिकारी (योजना) 2018 (टीएसपी) के लिए मुख्य सूची घोषित की है।
ऐसे करें अपने परिणाम चेक-