फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC ASO Recruitment 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sun, 05 Dec 2021 06:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC ASO Recruitment 2021: आरपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गणित/सांख्यिकी या आईएआरएस नई दिल्ली से कृषि सांख्यिकी से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में राजस्थान के संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।
विज्ञापन
RPSC ASO Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी  शुरू कर दी है। आयोग द्वारा राज्य आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के तहत कुल 218 एएसओ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन


आरपीएससी भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएंगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 1 से 20 दिसंबर, 2021 के बीच आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

आरपीएससी भर्ती के लिए क्या है वर्ग अनुसार पदों की संख्या?

कुल पदों की संख्या- 218

1. सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या- 77
2. एससी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 33
3. एसटी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 36
4. ओबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 36
5. ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पदों की संख्या- 20
6. एमबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 10

आरपीएससी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया क्या है?

आरपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गणित/सांख्यिकी या आईएआरएस नई दिल्ली से कृषि सांख्यिकी से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में राजस्थान के संस्कृति का ज्ञान और देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का ज्ञान होना चाहिए। वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

क्या है चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क?

आरपीएससी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क इस प्रकार है-

1. सामान्य और पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के लिए आवेदन फीस - 350 रुपये
2. पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) और विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन फीस - 250 रुपये
3. राजस्थान के एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए - 150 रुपये   
 
विज्ञापन

राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां


1. आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 27 नवंबर 2021
2. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 दिसंबर 2021
3. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 20 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजे तक
4. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 20 दिसंबर 2021
5. आवेदन पत्र में त्रुटि सुधारने की आखिरी तारीख- 30 दिसंबर 2021 (500 रुपये फीस के साथ)

आरपीएससी भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 1 से 20 दिसंबर, 2021 के बीच आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें