RPSC ASO Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करने की इच्छा रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा केवल 04 अगस्त, 2022 तक रहेगी। इसलिए आखिरी तारीख से पहले ही यह काम पूरा कर लें।
RPSC ASO Exam: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 08 जुलाई, 2022 को किया था। परीक्षा अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से RPSC 218 रिक्त पदों पर परीक्षा का आयोजन करेगा।
RPSC ASO Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।