रेलवे सुरक्षा बल (RPF) / रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) ने कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों की भर्ती के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट 2019 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपनी मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आपको बता दें कि देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली, ओडिया, गुजराती, असमिया, मणिपुरी और पंजाबी भाषों में आयोजित की गई थी। कुल 8619 पदों के लिए कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। उम्मीदवार आरपीएफ कांस्टेबल मेरिट लिस्ट 2019 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।