RPF Constable Exam Guidelines: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2025 कल यानी 2 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने से पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा ताकि वे परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करना होगा।
2 से 20 मार्च तक होगी परीक्षा
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा कुल 4660 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 4208 पद कांस्टेबल के हैं और 452 पद सब इंस्पेक्टर के हैं।
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफलता प्राप्त करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी से कुल रिक्तियों के 10 गुना के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी, जिसमें कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों के प्रकार में बेसिक अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता शामिल होंगे। सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए ⅓ निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
केंद्र पर ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी साथ लानी होगी। निम्नलिखित दस्तावेज़ों में से कोई एक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए दिशा-निर्देश
- परीक्षा के प्रत्येक सत्र से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस, किताबें, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना मना है।
- किसी भी परिस्थिति में देर से परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
RPF Constable Admit Card: डाउनलोड कैसे करें?
- आरआरबी की वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज में 'RPF कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।