रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने 4403 पुरुष कॉन्सटेबल्स और 4216 महिला कॉन्सटेबल्स के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी। अब यह फाइनल मेरिट लिस्ट उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है जिन्होंने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के चरण क्वालिफाई कर लिए हैं।
ऐसे देखें RPF और RPSF कॉन्स्टेबल भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट
स्टेप 1 : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : होम पेज पर दी गई कॉन्सटेबल रिक्रूटमेंट की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) का होम पेज खुलेगा। यहां फाइनल मेरिट लिस्ट ऑफ कॉन्सटेबल की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : नया पेज खुलेगा। यहां ग्रुप ई या ग्रुप एफ में से एक विकल्प चुनें।
स्टेप 5 : फाइनल मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को आरपीएफ / आरपीएसएफ या रेलवे प्रशासन द्वारा निर्धारित अन्य प्रशिक्षण केंद्रों पर पहले कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें 21,700 रुपये के साथ अन्य भत्ते स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद अंतिम परीक्षा पास करनी होगी। यह परीक्षा पास करने के बाद ही फोर्स में भर्ती की जाएगी।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) के होम पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।