फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJS Prelims Result 2025: राजस्थान सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, अंतिम उत्तर कुंजी की भी प्रकाशित

Tue, 19 Aug 2025 03:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RJS Prelims Result 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज, 2025 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी गई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RJS Prelims Result 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज, 2025 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित की है गई है और कटऑफ अंक भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन


परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य 44 रिक्तियों को भरना है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम, अंतिम उत्तर कुंजी और कटऑफ सूची डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना में कहा गया है, "मुख्य परीक्षा में प्रवेश अनंतिम है और उनकी पात्रता के अधीन होगा।"

RJS Prelims Cut-Off: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी घोषित

राजस्थान हाईकोर्ट ने कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंको भी घोषित किए हैं। सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 78, जनरल (एक्स सर्विसमैन), जनरल (विडो) के लिए 46, एससी के लिए 64, एसटी के लिए 65, ओबीसी एनसीएल के लिए 74, एमबीसी एनसीएल के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 75, पीडब्ल्यूबीडी (LD) के लिए 40, पीडब्ल्यूबीडी (ऑटिज्म एवं एमडी) के लिए 43, पीडब्ल्यूबीडी (D & HH) के लिए 42 और पीडब्ल्यूबीडी (B & LV) के लिए 40 प्रतिशत है।
विज्ञापन

आरजेएस प्री रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, भर्ती टैब पर जाएं।
  • राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें