आवेदन के लिए जरूरी योगयता
- सिविल: सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
- इलेक्ट्रिकल: इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सप्लाई/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
- मैकेनिकल: मैकेनिकल/उत्पादन/विनिर्माण/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
- एस एंड टी (S&T): इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
- रसायन: रसायन/पेट्रोकेमिकल प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
- आईटी (IT): कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री
- फार्मा: फार्मेसी में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
आयु सीमा:अधिकतम आयु 25 दिसंबर 2025 तक 40 वर्ष है। ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को 3 साल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
अनुभव: उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, शिक्षण या पीएचडी रिसर्च का अनुभव इसमें शामिल नहीं होगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है: सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये प्लस कर, जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये प्लस कर निर्धारित किया गया है।
देखें आधिकारिक नोटिस