कैसे होगा चयन?
- अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित ट्रेड के लिए आवश्यक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर बनाई गई मेरिट सूची के अनुसार की जाएगी।
- इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। यदि दो आवेदकों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को मेरिट सूची में ऊपर स्थान दिया जाएगा।
- आरक्षित पदों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कुल 60% और एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/पीडब्ल्यूबीडी के लिए कुल 50% होंगे। जहां आवश्यक योग्यता में ऑनर्स विषय में अंक निर्दिष्ट हैं, वहां पात्रता उसी पर आधारित होगी; अन्यथा सभी विषयों के अंकों का योग पात्रता के लिए माना जाएगा।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों को उनके प्रशिक्षण के दौरान मासिक वेतन 10,000 से 14,000 के बीच मिलेगा, जो उनके प्रशिक्षण श्रेणी (स्नातक, डिप्लोमा या ट्रेड) और संबंधित विभाग पर निर्भर करेगा।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- पहले आप RITES की वेबसाइट पर जाएं और "Careers/Recruitment" सेक्शन खोलें।
- अब “Apprentices Recruitment 2025” अधिसूचना पढ़ें और रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद, ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, प्रमाणपत्र) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में आवेदन का एक प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास रख लें।