फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएफसीएल: इंजीनियर, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, बीटेक से एमबीबीएस तक वालों के लिए मौका; सीटीसी 31.95 लाख तक

Wed, 26 Aug 2026 05:49 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

आरएफसीएल ने 40 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें इंजीनियर, मैनेजर, ऑफिसर और मेडिकल से जुड़े पद शामिल हैं। बीटेक से लेकर एमबीबीएस तक की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RFCL Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RFCL Recruitment 2026: रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (आरएफसीएल) ने अनुभवी पेशेवरों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत तेलंगाना के रामागुंडम प्लांट और नोएडा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में अलग-अलग विभागों में 40 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rfcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन की जरूरी शर्तें?

पद शैक्षणिक योग्यता जरूरी अनुभव
इंजीनियर (केमिकल), E-1 केमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग 1 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (केमिकल), E-2 केमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग 3 वर्ष
डिप्टी मैनेजर (केमिकल), E-3 केमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग 7 वर्ष
इंजीनियर (मैकेनिकल), E-1 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग 1 वर्ष
इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), E-1 इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग 1 वर्ष
अधिकारी (मटेरियल), E-1 इंजीनियरिंग डिग्री या एमबीए/पीजी डिप्लोमा (मटेरियल/सप्लाई चेन) 1 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (ट्रांसपोर्ट), E-2 इंजीनियरिंग डिग्री या एमबीए/पीजी डिप्लोमा (मटेरियल/सप्लाई चेन) 3 वर्ष
अधिकारी (एचआर), E-1 एचआर/पर्सनल मैनेजमेंट में एमबीए/पीजी डिग्री या डिप्लोमा 1 वर्ष
अधिकारी-सचिवीय, E-1 किसी भी विषय में पीजी डिग्री 1 वर्ष
अतिरिक्त सीएमओ, E-4 एमबीबीएस; एमडी/एमएस अतिरिक्त योग्यता 11 वर्ष
सीएमओ, E-5 एमबीबीएस; एमडी/एमएस अतिरिक्त योग्यता 14 वर्ष
अधिकारी (एफएंडए), E-1 सीए/सीएमए या वित्त विशेषज्ञता में 2 वर्षीय एमबीए 1 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (वित्त एवं बिक्री), E-2 सीए/सीएमए या वित्त विशेषज्ञता में 2 वर्षीय एमबीए 3 वर्ष
चीफ मैनेजर (वित्त एवं बिक्री), E-6 सीए/सीएमए या वित्त विशेषज्ञता में 2 वर्षीय एमबीए 18 वर्ष
इंजीनियर (आईटी), E-1 कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग या एमसीए 1 वर्ष

विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आरएफसीएल भर्ती में E-5 और उससे ऊपर के पदों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि E-1 से E-4 पदों के लिए 700 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा बैंक का प्रोसेसिंग शुल्क, यदि लागू हो, अलग से देना होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और इसका भुगतान ऑनलाइन आवेदन करते समय ही करना होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

आयोजन तारीख
भर्ती विज्ञापन जारी 26 अगस्त 2026
आयु, योग्यता और अनुभव की कटऑफ तारीख 31 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 26 अगस्त 2026, सुबह 8 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 1 अक्तूबर 2026
दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए हार्ड कॉपी की अंतिम तारीख 8 अक्तूबर 2026
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • आरएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.rfcl.co.in पर जाएं और करियर सेक्शन खोलें।
  • भर्ती Rectt/01/2026 का लिंक खोलकर ऑनलाइन आवेदन शुरू करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी जांच लें। अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

कितना मिलेगा वेतन?

स्तर वेतनमान अनुमानित सालाना सीटीसी पद
E-1 40,000-1,40,000 14.20 लाख इंजीनियर, अधिकारी
E-2 50,000-1,60,000 17.75 लाख असिस्टेंट मैनेजर
E-3 60,000-1,80,000 21.30 लाख डिप्टी मैनेजर
E-4 70,000-2,00,000 24.85 लाख अतिरिक्त सीएमओ
E-5 80,000-2,20,000 28.40 लाख सीएमओ
E-6 90,000-2,40,000 31.95 लाख चीफ मैनेजर (वित्त एवं बिक्री)
 

आवेदन की हार्ड कॉपी भेजें

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना होगा। इसके साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति और दिव्यांगता प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाकर सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा। लिफाफे पर “आरएफसीएल-01/2026 में पद के लिए आवेदन” लिखना जरूरी है। आवेदन की हार्ड कॉपी 1 अक्तूबर 2026 तक आरएफसीएल के नोएडा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए यह समयसीमा 8 अक्तूबर 2026 है और ऐसे उम्मीदवारों को लिफाफे पर “दूरस्थ क्षेत्र” लिखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें