फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी मांगने में सबसे आगे हैं ये लोग, आप भी जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद नौकरी मांगने में साइंस के शिक्षक आगे हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल में केमिस्ट्री में सबसे अधिक 16 रिटायर शिक्षकों ने नौकरी के लिए अर्जी लगाई है। दोनों मंडल में 138 रिटायर शिक्षकों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


शासन ने पिछले साल रिटायर शिक्षकों को एडेड कॉलेजों में कांट्रेक्ट पर रखने का आदेश जारी किया था। प्रिंसिपलों के माध्यम से आवेदन मांगे गए। मेरठ और सहारनपुर मंडल के 50 कॉलेजों से 138 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

पांच विषय ही ऐसे हैं जिनमें 10 या अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। रसायन विज्ञान में 16, जंतु विज्ञान 13, वनस्पति विज्ञान 11, राजनीतिशास्त्र 11 और हिंदी में 10 आवेदन आए हैं। सांख्यिकी, शारीरिक शिक्षा, प्लांट पैथोलॉजी, दर्शनशास्त्र, संगीत सितार विषय में एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक को 25 हजार रुपये मानदेय

नियम मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से रिटायर होने वाले शिक्षक को अधिकतम 20 हजार, रीडर के पद से रिटायर होने वाले को 22 हजार और प्रोफेसर के पद से रिटायर होने वाले शिक्षक को 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर को 400 रुपये प्रति पीरियड और रीडर पद वाले को 500 रुपये प्रति पीरियड दिया जाएगा। आवेदक में दो शिक्षक ही ऐसे हैं जो असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह नेगी का कहना है शनिवार को दो बोर्ड द्वारा इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विषय और प्राप्त आवेदन
रसायन विज्ञान 16, जंतु विज्ञान 13, वनस्पति विज्ञान 11, राजनीति विज्ञान 11, हिंदी 10, अर्थशास्त्र 9, भूगोल 8, संस्कृत 8, कॉमर्स 8, अंग्रेजी 7, फिजिक्स 7, इतिहास 5, मनोविज्ञान 4, गणित 4, लॉ 2, बीएड 2, उर्दू 2, चित्रकला 2, कृषि अभियंत्रण में दो आवेदन मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें