उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी-2011 (एपीओ) का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। कुल 72 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। लखनऊ के विजय कुमार रावत टॉपर हैं।
लखनऊ की ही स्मृति चौरसिया दूसरे स्थान पर तथा महिलाओं में टॉपर हैं। इलाहाबाद के सीएमपी डिग्री कालेज से स्नातक तथा जीआईसी से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले मूलत: गाजीपुर के अमित कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्य परीक्षा पिछले साल 24 दिसंबर को हुई थी। उसमें सफल 245 अभ्यर्थी 25 फरवरी से दो मार्च तक हुए साक्षात्कार में शामिल हुए थे। इस पर तैयार मेरिट के आधार पर 72 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
सचिव सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कटऑफ जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसलिए इस संबंध में आरटीआई के अंतर्गत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए आयोग दफ्तर पर भी प्रतियोगियों की काफी भीड़ रही।