उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में होमगार्ड जवानों के तकरीबन 30 हजार से भी अधिक पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो राज्यसरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और अगले 100 दिनों के भीतर होमगार्ड जवानों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकिइस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइटपर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने केलिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वालेकरेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस
FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं सीटें :
होमगार्ड जवानों के पदों पर होने वाली इस भर्ती में महिलाओं को विशेष वरीयता मिल सकती है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा इस वक्त महिला सशक्तिकरणके लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को विशेष प्राथमिकतादे सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में होमगार्ड के पदों पर होने वाली भर्ती में 20 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
होमगार्ड के कितने पद हैं खाली:
इस समय राज्य के होमगार्ड विभाग में कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। हालांकि वर्तमान में इस विभाग में लगभग 85,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ हीहर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में तकरीबन 32 हजार पद खाली हैं औरखाली पड़े पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन रिक्तियों को भरने के लिए हर साल सात हजार पुरुष और चार हजारमहिलाओं की भर्ती की जाएगी।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करनेके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतरतैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए
safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।