भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आयुध निर्माणी बोर्ड, गोला बारूद निर्माणी, खिड़की, पुणे ने ट्रैडमैन (अर्धकुशल) पदों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कुल विज्ञापित 369 पदों में डीबीडब्ल्यू के 94 पद, मशीरिस्ट के 166 पद, फिटर के 59 पद, टर्नर के 30 पद, बॉयलर एटेंडेंट के 10 पद, वेल्डर के 4 पद और इलेक्ट्रिशियन के 6 पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या आईटीआई पास किया हो। साथ ही एनसीवीटी द्वारा जारी पशिक्षु प्रमाणपत्र या आईटीआई समतुल्य डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त किया हो। चयन के लिए एनसीवीटी प्रमाणपत्र के उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित और ट्रेड परीक्षा के आधार पर की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800 रुपये दिया जाएगा।