फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1058 पदों पर सरकारी नौकरी, मिलेगी तगड़ी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय धनबाद (झारखंड) ने कक्षा 1 से कक्षा 5 के लिए 1,058 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में इंटर प्रशिक्षित शिक्षकों के 906 पद और इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षकों के 152 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं, टी.ई.टी. और शिक्षा संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का डिप्लोमा / बी.एल.एड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेड पे 4,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

4 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद, मिश्रित भवन (भू-तल), पिन कोड-826001' के पते पर स्पीड पोस्ट / निबंधित डाक के माध्यम से भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट http://www.dhanbad.nic.in पर लॉग आन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें