चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) और नर्सरी टीचर के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। जारी की गई कुल 592 रिक्तियों में जेबीटी के 489 पद हैं जिनमें ओबीसी के लिए 177 पद, एससी के लिए 77 आरक्षित है वहीं 235 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नर्सरी टीचर के लिए 103 रिक्तियों में से 55 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा शेष अन्य पदों पर आरक्षित वर्ग से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। आयु सीमा के तहत जेबीटी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधितकत आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।
वहीं जेबीटी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधितकत आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों पाएं आकर्षक वेतन
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4,200 रुपये दिया जाएगा। शैक्षिक तौर पर जेबीटी के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों तथा जेबीटी का दो वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो अथवा जेबीटी का दो वर्षीय डिप्लोमा के साथ टेट परीक्षा पास की हो।
वहीं नर्सरी शिक्षक पद के आवेदक ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास की हो तथा 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनटीटी का दो वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2014 है तथा आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2014 है। लिखित परीक्षा की तिथि 5 दिसंबर, 2014 के बाद वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती पोर्टल की वेबसाइट http://www.recruitment-portal.in/PBSI2013/pdf/advtJBTNT.pdf पर लॉग ऑन करें।