मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल ने संचालनालय एकीकृत बाल विकास के अंतर्गत पर्यवेक्षकों (सुपवाइजरों) की सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित कुल 642 रिक्तियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 243 पद आरक्षित हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत सुपरवाइजर पद के सामान्य उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रहते हुए सुपरवाईजर पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो तथा आंगनवाड़ी में कार्य करने का 5 वर्षों का अनुभव हो।
इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अनुमानित तिथि 7 दिसंबर, 2014 है।