सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 230 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर के 23 पदों पर एवं हेड कॉस्टेबल के 207 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विज्ञापित पदों पर आवेदकों को आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के पदों के अनुसार भिन्न हैं। आयु सीमा के तहत सब इंस्पेक्टर (वर्कशाप) के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष, सब इंस्पेक्टर (मास्टर) के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष व अधिकतम 28 वर्ष तथा हैड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा न्युनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। विज्ञापित पदों में 10% पद पूर्व कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं, वेतनमान के तौर पर सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये एवं 4,200 ग्रेड पे और हेडकांस्टेबल के लिए 5,200 रुपये से 20,000 रुपये एवं 2,400 रुपये ग्रेड पे निर्धारित की गई है।