भारतीय स्टेट बैंक में परीवीक्षाधीन अधिकारी के 2000 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी भी इस पद परआवेदन के लिए योग्य हैं। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अनुसूचित वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष, अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 14,500-25,700 रुपये दिया जाएगा। प्रारंभ में मासिक वेतनमान 16,900 रुपये होगा।