केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 4,339 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में उप - प्रधानाचार्य, वित्तीय अधिकारी, सहायक, एलडीसी, यूडीसी, स्टेनोग्राफर, हिंदी अनुवादक, सहायक संपादक, विभिन्न विषयों के टीजीटी और पीजीटी, लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 27 से 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 22 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तहत 5,200-20,200, 9,300-34,800 और 15,600-39,100 रुपये और पदों के अनुसार अलग-अलग ग्रेड पे दिए जाएंगे।