फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, ग्रामीण बैंक में 275 पद खाली, सैलरी 31 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर स्केल के 275 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्तियां जारी की है। इन रिक्तियों के तहत ऑफिसर स्केल I के 92 पदों पर, ऑफिसर II (जनरल बैंकिग ऑफिसर) के 9 पदों पर, ऑफिसर II (आईटी) के 3 पदों पर, ऑफिसर II (ट्रजेर मैनेजर) के 1 पद पर एवं ऑफिसर II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) के 2 पदों सहित विभिन्न पदों नियुक्तियां की जाएंगी। विज्ञापित पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आईबीपीएस के आरआरबीसीब्ल्यूई III का स्कोर कार्ड और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान के तौर पर ऑफिसर I के पद के लिए 14,500 रुपये से 25,700 रुपये, ऑफिसर II के पद के लिए 19,400 रुपये से 28,100 रुपये, ऑफिसर III के पद के लिए 25,700 रुपये से 31,500 रुपये  एवं ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए 7,200 रुपये से 19,300 रुपये तक का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन होगें आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर दिए गए नियमानुसार आवेदन प्रकिया को पूरा करें। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और शारीरिक आशक्त वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 20 रुपये निर्धारित है।

आवेदन शुल्क पंजाब नेशनल बैंक के किसी भी शखा में चालान के रूप में जमा की जा सकती है। उम्मीदवारों को इन पदों के 17 सितंबर, 2015 तक आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया और आवेदन करने के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.upgb.com पर लॉगआन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें