बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने मीटर रीडर के 1,280 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास गणित या वाणिज्य में 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 मई, 2015 से की जाएगी। मीटर रीडर के पदों पर चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये और ग्रेड पे 3,200 रुपये दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों को 125 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में बीएसपी(एच)सीएल के निर्धारित खाते में जमा करने होंगे।