रेल मंत्रालय के उपक्रम रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 53 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सीनियर मैनेजर के 20 और डिप्टी मैनेजर के 33 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत 60 प्रतिशत अंकों से बी.ई / बी.टेक / एमसीए या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
अधिकतम आयु के तहत सीनियर मैनेजर के पद के लिए 34 वर्ष और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 31 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 16,400 -40,500 / 24,900-50,500 रुपए दिए जाने का प्रावधान है।