नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसीएल) ने 109 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट और सीनियर स्टेनोग्राफर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए है। इसके अतिरिक्त पदों के अनुसार अनुभव की भी मांग की गई है। विज्ञापित पदों पर वेतनमान के तौर पर 36,600 - 62,000, 32,900 - 58,000, 29,100 - 54,500, 20,600 - 45,500, 29,100 - 54,500, 24,900 - 50,500, 16,400 - 40,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर 9,760 रुपये और ऑफिस असिस्टेंट के पद पर 7,300 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।