फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सीडैक में 98 रिक्तियां, शीघ्र करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांसड कंप्यूटिंग (सीडैक), नोएडा ने 98 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में प्रोजेक्ट मैनेजर-I के 4 पद, प्रोजेक्ट इंजीनियर-III  के 16 पद, प्रोजेक्ट इंजीनियर-II के 32 पद, प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 37 पद और प्रोजेक्ट एसोसिएट के 9 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर आवेदन के लिए अलग - अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों में प्रोजेक्ट मैनेजर-I के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, प्रोजेक्ट इंजीनियर-III के लिए 35 वर्ष, प्रोजेक्ट इंजीनियर-II के लिए 32 वर्ष तथा प्रोजेक्ट इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से जारी डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक संस्‍थान की वेबसाइट पर ‌दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। इन पदों पर चयन परीक्षा और साक्षात्कार तथा कुछ पदों पर केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट http://cdac.in/index.aspx?id=ca_noida_april_positions पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें